करतार सिंह भड़ाना रालोद छोड़ बसपा में शामिल, मुरैना से मिला टिकट

नई दिल्ली। पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने के कुछ देर बाद ही बसपा ने मध्य प्रदेश की श्योपुर-मुरैना से भड़ाना को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने बुधवार को हरियाणा के रहने वाले पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सीट पर पहले बसपा से डॉ रामलखन कुशवाहा के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, अब यह जिम्मेदारी करतार सिंह भड़ाना को दे दी गई है।

करतार सिंह भड़ाना चार बार सांसद और हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं।

उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव में करतार भड़ाना चौधरी अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। 2017 के विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल ने उन्हें बागपत से उतारा लेकिन वो चुनाव हार गए। अब वो बसपा में आए हैं। करतार भड़ाना पहले भी बसपा में रहे हैं। वो सपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

भड़ाना 1996 और 2000 में लगातार दो बार हरियाणा के समालखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। 1996 में करतार हरियाणा विकास पार्टी से और 2000 में इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। भड़ाना हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री भी रहे हैं। करतार भड़ाना ने भाजपा के टिकट पर राजस्थान में सचिन पायलट के खिलाफ भी चुनाव लड़ा, जहां वो हार गए। करतार सिंह भड़ाना चार बार सांसद और हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं। दोनो भाईयों की पहचान बड़े बिजनेसमैन के तौर पर है।

पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+