कितनी संपत्ति के मालिक हैं गृह मंत्री राजनाथ सिंह, 5 साल में हुआ इतना इजाफा

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की संपत्ति में पांच साल में कितना इजाफा हुआ और उनकी सालाना इनकम कितनी बढ़ी। जानिए...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार और सूबे की राजधानी, लखनऊ लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रोड शो किया, जिसमें उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। राजनाथ सिंह के नामांकन के तुरंत बाद ही समाजवादी पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को लखनऊ सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करते समय चुनाव आयोग के समक्ष खुलाया किया कि वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं और पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है।

5 साल में 1.7 करोड़ रुपए का इजाफा

5 साल में 1.7 करोड़ रुपए का इजाफा

चुनाव आयोग के समक्ष दिए गए हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कुल 4.62 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। राजनाथ सिंह के पास 29730580 रुपए की अचल संपत्ति और 16458260.61 रुपए की चल संपत्ति है। वहीं, राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह के पास 53 लाख रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा राजनाथ सिंह के पास 68 हजार रुपए और उनकी पत्नी के पास 37 हजार रुपए कैश हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने पत्नी सहित अपनी कुल संपत्ति 2.9 करोड़ रुपये बताई थी। यानी उनकी संपत्ति में करीब 2 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

राजनाथ को बंदूकों का भी शौक

राजनाथ को बंदूकों का भी शौक

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, 2017-18 में राजनाथ सिंह की वार्षिक आय 19 लाख रुपए थी, जो 2016-17 की तुलना में लगभग 45 फीसदी बढ़ गई। 2016-17 में उनकी आय 13 लाख रुपए से भी कम थी। 2013-14 में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले राजनाथ सिंह ने सिर्फ 10 लाख रुपए की वार्षिक आय घोषित की थी। हलफनामे में राजनाथ सिंह ने बताया कि उनके पास .32 बोर की एक रिवॉल्वर और एक डबल बैरल बंदूक है। केंद्रीय गृह मंत्री के पास 1.90 लाख रुपए कीमत का 60 ग्राम सोना और 3 लाख रुपए के रत्न हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 25 लाख रुपए के 750 ग्राम सोने के गहने और 5.60 लाख रुपए कीमत की 12.5 किलो चांदी है।

लखनऊ में एक घर, कोई कार नहीं

लखनऊ में एक घर, कोई कार नहीं

राजनाथ सिंह ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में बताया कि उनकी अचल संपत्ति में उनके गृह जनपद चंदौली में 1.47 करोड़ रुपए की कृषि भूमि और लखनऊ में गोमतीनगर के विपुल खंड इलाके में 1.50 करोड़ रुपए का एक घर है, जो उन्होंने 1997 में खरीदा था। राजनाथ सिंह के पास कोई कार नहीं है और ना ही उनके ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। हलफनामे में राजनाथ सिंह ने अपनी आय का स्रोत सैलरी, कृषि, भत्ते और पेंशन बताया है। शैक्षिक योग्यता को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह के पास विज्ञान में मास्टर डिग्री है।

लखनऊ में राजनाथ के सामने पूनम सिन्हा

लखनऊ में राजनाथ के सामने पूनम सिन्हा

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत गढ़ मानी जाती है। 1991 के लोकसभा चुनाव से लेकर अभी तक यहां लगातार भाजपा का ही परचम लहता रहा है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1991 से लेकर 2009 तक लगातार पांच बार लोकसभा के सांसद चुने गए। इसके बाद 2009 के चुनाव में इस सीट से भाजपा नेता लालजी टंडन सांसद चुने गए। लालजी टंडन ने इस चुनाव में कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 40 हजार वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से चुनाव लड़े और 272749 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। सपा ने यहां से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

जानिए, टॉप सांसदों का राजनीतिक इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+