Live: रविशंकर प्रसाद बोले, मिनिमम आय के नाम पर जनता को झूठे ख्वाब दिखा रहे राहुल
नई दिल्ली। पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज (सोमवार) नामांकन का आखिरी दिन है।लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होने हैं। पहले चरण में देश के 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता राज बब्बर, जनरल वीके सिंह, हेमा मालिनी और चौधरी अजित सिंह जैसे बड़े चेहरे चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि कल यानी 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 11 अप्रैल को होंगे।

पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन, पढे़ं पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
डीपी त्रिपाठी ने कहा कि संवाद का मार्ग कभी बंद नहीं होना चाहिए। वैश्विक परिस्थितियों में अपने रुख को मजबूत करना आवश्यक है। इसलिए हमने कहा कि बातचीत की राह खुली रहनी चाहिए। मैं यह नहीं कहता कि संवाद तुरंत स्थिति का हल निकालेंगे, लेकिन यह समस्याओं को कम करने का काम जरूर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications