इस एग्जिट पोल में नहीं बन रही 'मोदी सरकार', BJP को यूपी में सबसे बड़ा घाटा

इस एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में है, जहां उसकी 50 फीसदी से भी ज्यादा सीटें कम हो रही हैं।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के नतीजों से पहले एग्जिट पोल (Lok Sabha Exit Polls 2019) के नतीजे जारी हो चुके हैं। ज्यादातर न्यूज चैनल और एजेंसी के एग्जिट पोल में देश में फिर एक बार मोदी सरकार (Narendra Modi) बनती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजय रथ को ना तो यूपी में सपा-बसपा और आरएलडी का महागठबंधन ही रोक पा रहा है और ना ही कांग्रेस। हालांकि इन सभी एग्जिट पोल से अलग एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं दे रहा है। इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में है, जहां उसकी 50 फीसदी से भी ज्यादा सीटें कम हो रही हैं।

यूपी में इतनी सीटों पर भाजपा

यूपी में इतनी सीटों पर भाजपा

Neta-NewsX एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, देश की 542 लोकसभा सीटों (एक सीट पर अभी चुनाव होना बाकी है) में से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 242 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है, जोकि बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से 30 सीटें कम है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 164 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है। इस एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो उत्तर प्रदेश में 43 सीटें सपा (20 सीट), बसपा (22 सीट) और आरएलडी (एक सीट) महागठबंधन के खाते में जा सकती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 सीटों पर जीत हासिल करने वाला एनडीए इस बार महज 33 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। इस हिसाब से यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं, यूपी में लोकसभा की 4 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं।

कौन बन सकता है किंगमेकर

कौन बन सकता है किंगमेकर

इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), बीजू जनता दल (बीजेडी), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और यूपी का महागठबंधन (SP BSP Mahagathbandhan) किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, भाजपा अपने अकेले दम पर 202 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं अकेले कांग्रेस के खाते में 107 सीटें जा सकती हैं। दिल्ली को लेकर भी एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होता हुआ नजर आ रहा है। यानी सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत सकते हैं। कांग्रेस भी दिल्ली में खाली हाथ नजर आ रही है।

इन राज्यों में कांग्रेस को फायदा

इन राज्यों में कांग्रेस को फायदा

एग्जिट पोल की मानें तो जिन राज्यों में कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है, वहां उसे फायदा होता नजर आ रहा है। ऐसे राज्यों में असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजों में एक दिलचस्प बात यह है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य, जो हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पास गए हैं, वहां लोकसभा चुनावों में भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं है। इसका सीधा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को माना जा रहा है। Neta-NewsX एग्जिट पोल में करीब 47 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि ओपिनियन पोल में 2.5 करोड़ लोगों की राय ली गई थी। एग्जिट पोल को लेकर एक सैंपल साइज सुनिश्चित करने के लिए नेता ऐप ने ऐप, आईवीआर कॉल और एसएमएस जैसे कई माध्यमों का उपयोग किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+