India Today AxisMyIndia Exit Polls 2019: बहुमत से आगे निकला NDA, इतने सीटों पर सिमटा सपा-बसपा गठबंधन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुड एक्सिस माई इंडिया (Today AxisMyIndia Exit Poll) एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए एक बार फिर से सत्ता हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। दूसरी ओर से राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस और यूपीए एक बार फिर सत्ता से दूर जाती हुई दिख रही है।

बहुमत के पार एनडीए, 10 से 16 सीटों पर सिमटा सपा-बपसा गठबंधन

बहुमत के पार एनडीए, 10 से 16 सीटों पर सिमटा सपा-बपसा गठबंधन

अभी तक आए 542 सीटों के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 339-365 सीटों मिलती हुई नजर आ रही हैं। जबकि यूपीए के खाते में 77 से 108 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। जबकि अन्य को 69 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है। हैरानी की बात है कि अभी तक आए एग्जिट पोल सर्वे में सपा-बसपा गठबंधन के खाते में 10-16 सीटें आती हुई दिख रही हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये केवल अनुमान हैं, फाइनल रिजल्ट तो 23 मई को ही आएगा और उस दिन ही पता चलेगा की केंद्र में किसकी सरकार बन रही है और कौन विपक्ष में बैठने वाला है।

आखिरी चरण के लिए रविवार को खत्म हुई वोटिंग

आखिरी चरण के लिए रविवार को खत्म हुई वोटिंग

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग खत्म होने के साथ-साथ देशभर की 542 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है। जिसके बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं।

यूपीए फिर से सत्ता से दूर जाती हुई

यूपीए फिर से सत्ता से दूर जाती हुई

साल 2014 से पहले देश में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए ने दस साल तक लगातार सरकार चलाई थी। कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह लगातार दस साल तक यूपीए सरकार में पीएम रहे। 2004 में एनडीए की अगुवाई वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को हराकर यूपीए ने सरकार बनाई थी। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपीए की सत्ता को मात देते हुए केंद्र में एनडीए की फिर से वापसी हुई। पांच साल मोदी सरकार रही। और अब 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जो एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए एक बार फिर से सत्ता में आती हुई दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+