चुनाव आयोग ने 'न्यूक्लियर बटन' वाले बयान को नहीं माना आचार संहिता का उल्लंघन, पीएम मोदी को तीसरी क्लीन चिट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी के राजस्थान में अपने चुनावी भाषण में परमाणु बम को लेकर दिए बयान को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है। इस चुनाव में ये तीसरा मौका है, जब नरेंद्र मोदी के बयान से आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आयोग से शिकायत की गई। तीनों मौकों पर चुनाव आयोग ने उन्हें क्लीन चिट दी।

चुनाव आयोग से पीएम मोदी को तीसरी क्लीन चिट

राजस्थान के बाड़मेर में एक 21 अप्रैल को एक जनसभा में अपने भाषण में कहा था, भारत पाकिस्तान की किसी धमकी से नहीं डरता है। पाकिस्तान हमेशा यही कहता था कि हमारे पास न्यूक्लियर बटन है। हमारे पास क्या नहीं हैं? तो क्या हमारे पास न्यूक्लियर बटन दिवाली के लिए है।

पीएम मोदी के इस भाषण पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से उनकी शिकायत की थी। कांग्रेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में सशस्त्र बलों का जिक्र किया है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और ऐसे में उन पर कुछ वक्त के लिए चुनाव प्रचार पर बैन लगाया जाना चाहिए।

चुनाव आयोग ने पूरे मामले की विस्तार से जांच की और यह पाया गया कि उनके भाषण में तय चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया गया। आयोग ने कहा कि रिपोर्ट मांगने पर जिले के रिटर्निंग ऑफिसर ने 10 पन्नों की स्पीच भेजी थी, जिसका पूरा अध्ययन करने के बाद फैसला लिया गया। इससे पहले दो बार मोदी के भाषणों को लेकर उनकी शिकायत हुई है। पहले भी दोनों बार आयोग ने शिकायत को ठीक नहीं माना।

पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+