जानिए, दिग्विजय सिंह क्यों नहीं डाल सके अपना वोट, साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रविवार को छठे चरण की वोटिंग हुई। इस दौरान जहां-जहां भी मतदान हुआ वहां लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपना वोट नहीं डाल सके। इस बात की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने दी, साथ ही उन्होंने इसके लिए अफसोस भी जताया। दूसरी ओर भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह की प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आखिर दिग्विजय सिंह वोट क्यों नहीं कर सके, बताते हैं आगे।

दिग्विजय ने खुद बताया क्यों नहीं कर सके अपना वोट

दिग्विजय ने खुद बताया क्यों नहीं कर सके अपना वोट

12 मई (रविवार) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण को लेकर वोटिंग हुई। इस फेज में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर भी मतदान हुआ। हालांकि इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपना वोट नहीं दे सके। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह भोपाल लोकसभा सीट से मतदाता नहीं है। दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से मतदाता है। राजगढ़ जिला भोपाल से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

भोपाल नहीं, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से वोटर हैं दिग्विजय सिंह

जानकारी के मुताबिक, भोपाल लोकसभा सीट पर चुनावी व्यस्तता के चलते दिग्विजय सिंह राजगढ़ में अपने पैतृक गांव पहुंचकर अपना वोट नहीं डाल सके। इस बात की जानकारी दिग्विजय सिंह ने खुद दी है, उन्होंने कहा, "हां, मैं राजगढ़ में अपना वोट देने नहीं जा सका और इसका मुझे अफसोस है। हालांकि अगली बार मैं अपना भोपाल में जरूर रजिस्टर कराऊंगा।" दरअसल, चुनाव के मद्देनजर दिग्विजय सिंह लगातार एक-दूसरे पोलिंग स्टेशन पर जाते रहे और वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी में जुटे रहे। इससे पहले उनसे दिन में जब वोट देने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मैं देखूंगा, वहां पहुंचने की कोशिश करूंगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और बिना डर के वोट करने की अपील की थी।

चुनावी व्यस्तता के चलते राजगढ़ वोट करने नहीं पहुंच सके दिग्विजय

चुनावी व्यस्तता के चलते राजगढ़ वोट करने नहीं पहुंच सके दिग्विजय

दिग्विजय सिंह करीब 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। दिग्विजय के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर को उतारे जाने के बाद हर किसी की नजरें भोपाल सीट पर टिकी हुई है। बता दें कि रविवार को देश के 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। अब 19 मई को आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान होगा।

पढ़ें, भोपाल लोकसभा सीट का पूरा प्रोफाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+