Lok Sabha Elections 2019: दिग्विजय सिंह की सीट हुई फाइनल, भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। एएनआई के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट से टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह, भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी।

Lok Sabha Elections 2019: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय

भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर लगातार ये कयास लग रहे थे कि आखिर वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि पार्टी जहां से भी टिकट देगी वो वहीं से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा थी कि दिग्विजय सिंह भोपाल या फिर इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं। आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है, एएनआई के मुताबिक, दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए करीब 15 साल बाद सत्ता में वापसी की है। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करे। यही वजह है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार रणनीतिक तैयारी में जुटी हुई है। खास तौर से टिकटों का बंटवारा काफी विचार-विमर्श के बाद कर रही है। भोपाल लोकसभा सीट बेहद अहम है, यही वजह है कि पार्टी ने दिग्विजय सिंह को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

ऐसे तय हुआ दिग्विजय सिंह का नाम

ऐसे तय हुआ दिग्विजय सिंह का नाम

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कुछ दिन पहले ही सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को चुनौतीपूर्ण सीट से लड़ने के लिए कहा था। दिग्विजय सिंह ने भी उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी। इसी के साथ तय हो गया था कि दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+