सीपीएम नेता ने बताया बंगाल में इसलिए बढ़ेंगी भाजपा की सीटें

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अगर कोई एक राज्य सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रहा तो वो है पश्चिम बंगाल। चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े पश्चिम बंगाल में बीजेपी की दमदार दस्तक की तरफ संकेत दे रहे हैं। बंगाल में बड़े-बड़े नेता भी हैरान हैं। सीपीएम नेता भी इस बात को मान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी। आपको बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि बीजेपी पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 19 से 23 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को महज 19 से 22 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

क्‍या कहना है कि सीपीएम नेता हनन मुल्‍ला का

क्‍या कहना है कि सीपीएम नेता हनन मुल्‍ला का

सीपीएम नेता हनन मुल्‍ला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी। इसकी वजह के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि चुनाव से पहले मोदी सरकार को लेकर हवा बन गई थी जिसका फायदा उसे मिल रहा है। उन्‍होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में बीते कुछ सालों में जिस तरह संप्रादायिकता को बढ़ावा मिला है इसका फायदा बीजेपी को मिलेगा। उन्‍होंने बताया कि पश्विम बंगाल में हिंदुत्‍व का मुद्दा भी तेजी से बढ़ा है।

ये भी है मुख्‍य वजह

ये भी है मुख्‍य वजह

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में रहने वाले हिन्दुओं को अपना आधार बनाकर बीजेपी ने ममता बनर्जी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। चाहे दुर्गा पूजा हो या फिर फिर सरस्वती पूजा। मूर्ति विसर्जन पर रोक और मुहर्रम को मिलने वाली छूट को लेकर उपजे विवाद को बीजेपी ने वहां मुद्दा बनाया और आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सिर्फ एक समुदाय विशेष के लिए काम कर रही हैं।

बंगाल में बीजेपी पर इसलिए बढ़ा लोगों का विश्‍वास

बंगाल में बीजेपी पर इसलिए बढ़ा लोगों का विश्‍वास

रामनवमी की शोभा यात्रा हो या फिर प्रतिमा विसर्जन इस मुद्दे पर ममता के फैसले और जिद्द को बीजेपी ने हाई कोर्ट तक में चुनौती दी जहां से ममता बनर्जी की छवि को धक्का पहुंचा। बीजेपी वहां के बहुसंख्यक हिन्दुओं में यह भरोसा कायम करने में कामयाब होने लगी की टीएमसी उनके खिलाफ पक्षपात वाला बर्ताव कर रही है। बीजेपी के विरोध को सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर पाए और वहां दोनों पार्टियों के बीच हिंसा का दौर शुरू हो गया। आए दिन वहां बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की हत्या होने लगी जिसको लेकर पीएम मोदी और अमित शाह ने ममता पर आरोप लगाया कि वो जितना बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हिंसा करेंगी बीजेपी राज्य में उतनी ही मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+