लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, शीला दीक्षित को इस सीट से टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दिल्ली के 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है जो नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली के 6 नामों का कांग्रेस ने किया ऐलान

दिल्ली के 6 नामों का कांग्रेस ने किया ऐलान

कांग्रेस ने जिन नामों का ऐलान किया है, उनमें शीला दीक्षित नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से, दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन नई दिल्ली से, अरविंदर सिंह लवली को ईस्ट दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोठिया, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

आप के साथ गठबंधन की संभावनाएं समाप्त

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गठबंधन को लेकर लगभग एक महीने से हो रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। आखिरकार कांग्रेस ने दिल्ली के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। उधर कांग्रेस के पंजाब और हरियाणा में गठबंधन से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का औपचारिक ऐलान कर दिया था।

भाजपा ने भी 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

भाजपा ने भी 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली की 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन को मैदान में उतारा है। इसके अलावा तीन सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+