पीएम ने फिर लगाए राजीव गांधी पर आरोप, कांग्रेस ने कहा- मोदी आदतन झूठे

मोदी ने फिर लगाए राजीव गांधी पर आरोप, कांग्रेस ने कहा- आदतन झूठा आईएनएस विराट पर राजीव गांधी को लेकर किए कमेंट पर कांग्रेस का जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टियों के लिए किए जाने को लेकर दिए बयान को कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि मोदी आदतन झूठे हैं, वो एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं। उनमें किसान, बेरोजगार और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है तो रोज नया जूठ लेकर आ रहे हैं।

एडमिरल विनोद पसरीचा की बात से साबित हुआ मोदी का झूठ: खेड़ा

एडमिरल विनोद पसरीचा की बात से साबित हुआ मोदी का झूठ: खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा कि आज वाइस एडमिरल विनोद पसरीचा ने इस बात का खंडन किया है कि राजीव गांधी छुट्टी मानने नहीं बल्कि आधिकारिक यात्रा पर गए थे। पवन खेड़ा ने कहा कि मुद्दे की बात तो यह है कि राजीव गांधी को वीपी सिंह की सरकार ने सुरक्षा प्रदान नहीं की थी, जिस सरकार को बीजेपी समर्थन दे रही थी और उनकी हत्या हो गई थी।

पढ़ें- दिल्ली की सभी सात सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव की पूरी कवरेज

मोदी की गलतियों का जवाब भी क्या राजीव गांधी देंगे?

मोदी की गलतियों का जवाब भी क्या राजीव गांधी देंगे?

पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले पांच साल की गलतियों के लिए राजीव गांधी जिम्मेदार हैं क्या? आखिर बार-बार मोदी उनको क्यों चुनाव में ले आ रहे हैं। खेड़ा ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी हो गए हैं। मोदी इसके लिए भी राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। या भगोड़े अपराधियों के लिए भी, जो एक लाख करोड़ रुपए के साथ भाग गए हैं।


कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 30 साल बाद दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में टिप्पणी ठीक नहीं है। रक्षा मंत्रालय से संबंधित मुद्दों पर सिर्फ ऑफिशियल ट्रिप होती है और सिटिंग प्रधानमंत्री वहां जाते हैं। उनके साथ जो जाता है, उसकी सूची होती है। उन्होंने कहा कि मोदी को चुनाव के लिए झूठ नहीं बोलना चाहिए।

राजीव गांधी पर क्या बोले थे मोदी

राजीव गांधी पर क्या बोले थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुएकहा कि कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया। नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश की रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है। कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया, उसका अपमान किया था।ये बात तब की है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे। राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों मे, उनकी ससुराल वाले यानि इटली वाले भी शामिल थे। क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया गया था? या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो राजीव गांधी की ससुराल के लोग थेजब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तब देश की सुरक्षा दांव पर लग ही जाती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+