पंजाब-चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, उदित राज को भी मिली जगह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लोकसभा चुनाव के तहत पंजाब (Punjab) में 13 सीटों और केंद्रशासित चंडीगढ़ (Chandigarh) लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होना है। कांग्रेस के 40 दिग्गज नेता पंजाब और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की कमान संभालेंगे।

Lok Sabha Elections 2019 Congress list of star campaigners for Punjab and Chandigarh

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों वाली लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आशा कुमारी, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी अंबिका सोनी का नाम है। जबकि इसके अलावा केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वीरभद्र सिंह, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है।

वहीं, पवन कुमार बंसल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, रंजीत रंजन भी पंजाब और चंडीगढ़ में प्रचार की कमान संभालेंगे। जबकि पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हाल ही में बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले उदित राज को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

पंजाब के लिए पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

पार्टी मिशन 13 के तहत पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस पूरी ताकत से पंजाब में चुनाव प्रचार में जुटी है। वहीं, पंजाब में प्रचार के लिए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है, जबकि चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+