पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया 'टाइटैनिक जहाज', कहा- वादा करने के बाद 'गजनी' बन जाती है
मुंबई। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की तुलना टाइटैनिक जहाज और गजनी से की। नांदेड़ में रैली को दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हालत टाइटैनिक जहाज की तरह है - ये हर एक नये दिन के साथ डूबती ही जा रही है। कांग्रस के साथ जो-जो इस जहाज में बैठा था, वो एनसीपी की तरह या तो खुद भी डूब रहा है या उठ-उठ कर भाग रहा है। जब भी कांग्रेस संकट में आती है तो ये पार्टी झूठे वादों का पिटारा खोल देती है, लेकिन बाद में 'गजनी' बन जाती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के नामदार ने माइक्रोस्कोप लेकर, भारत में एक सीट खोजी है, जहां पर वो मुकाबला कर सकें। सीट भी ऐसी, जहां पर देश की मेजोरिटी, माइनॉरिटी में है। वहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जुलूस में उनका झंडा कहां है, ये खोजना पड़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के ढकोसला पत्र में एक बार भी मध्यम वर्ग शब्द नहीं है। इसलिए कांग्रेस से सतर्क रहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि यहां जितने इनके विधायक हैं, उससे ज्यादा तो गुट बन गए हैं और ये गुट आपस में लड़ रहे हैं। जब इस तरह की महामिलावट हो, तो क्या ये दल महाराष्ट्र का भला कर पाएंगे? यहां महाराष्ट्र में इन लोगों ने किस तरह एक 'आदर्श सोसाइटी' बनाने की कोशिश की थी। वो आप अच्छी तरह जानते हैं। वो अपने विकास की सोचेंगे या फिर महाराष्ट्र के विकास की।












Click it and Unblock the Notifications