पीएम मोदी का बड़ा हमला- इतनी नफरत है कि कांग्रेस मुझे मारने के सपने देख रही है

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019 : PM Modi का बड़ा हमला, Congress मुझे मारने के सपने देख रही | वनइंडिया हिंदी

    होशंगाबाद। देश में चल रहे आम चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मुझे मारने तक का सपना देखने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने होशंगाबाद के इटारसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 'मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे। कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मारने तक के सपने देखने लगें है, लेकिन वो भूल गए है कि मोदी की तरफ से पूरे हिन्दुस्तान की जनता बैटिंग कर रही है।

    पीएम मोदी का बड़ा हमला- इतनी नफरत है कि कांग्रेस मुझे मारने के सपने देख रही है

    पीएम मोदी ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि दिग्‍विजय जाकिर नाइक की तारीफ करते नहीं थकते। मोदी ने कहा, 'हाल ही में श्रीलंका में जो बम धमाके हुए थे उसके बाद वहां की सरकार ने जाकिर नाइक के टीवी चैनल पर बैन लगाने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा,'क्या आप जानते हैं कि जाकिर नाईक कौन है? ये वही है जिसके दरबार में जाकर दिग्गी राजा उसकी तारीफ करते नहीं थकते थे।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरबारी और राग दरबारी जाकिर नाइक को शांति का दूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

    आप मुझे बताइए क्या यह देश जाकिर नाइक जैसे लोगों को आगे बढ़ाने वालों को माफ करेगा।'पीएम मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'यह वही जाकिर नाइक है, जिसको कांग्रेस की सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर हमारे देश के पुलिस अफसरों को संबोधित करने के लिए बुलाया था। जिस जाकिर नाइक के शब्द श्रीलंका में बम धमाके करवाते हों, उस जाकिर नाइक को दिग्गी राजा जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाचते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+