एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी के 'रडार' वाले बयान पर कांग्रेस नेता राम्या का पलटवार

नई

दिल्ली।
लोकसभा
चुनाव
2019
अब
आखिरी
दौर
में
पहुंच
चुका
है।
बस
एक
चरण
का
चुनाव
बाकी
है,
जो
कि
19
मई
को
है।
इसके
बाद
23
मई
को
चुनाव
नतीजे
जाएंगे।
हालांकि
आखिरी
फेज
के
चुनाव
से
पहले
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
के
एक
बयान
को
लेकर
सियासी
पारा
चढ़
गया
है।
दरअसल,
पीएम
मोदी
ने
एक
न्यूज
चैनल
को
दिए
इंटरव्यू
में
बालाकोट
एयर
स्ट्राइक
को
लेकर
बड़ा
चौंकाने
वाला
खुलासा
किया।
उन्होंने
बताया
कि
जिस
समय
एयर
स्ट्राइक
की
तैयारी
थी
उस
वक्त
मौसम
खराब
था।
ऐसे
में
कुछ
एक्सपर्ट्स
ने
इसे
टालने
का
सुझाव
दिया,
लेकिन
मैंने
कहा
कि
मौसम
खराब
है
और
बादल
हैं,
तो
इससे
विमानों
को
रडार
से
बचने
में
मदद
मिलेगी।
पीएम
मोदी
के
इस
बयान
को
लेकर
कई
दिग्गज
नेताओं
ने
सवाल
उठाए
हैं।
वहीं
अब
कांग्रेस
की
सोशल
मीडिया
हेड
दिव्या
स्पंदना
उर्फ
राम्या
ने
भी
एक
ट्वीट
कर
पीएम
मोदी
पर
निशाना
साधा
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

पीएम मोदी के बयान पर दिव्या स्पंदना ने किया ये ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी संबोधित करते हुए लिखा, "आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रडार विमानों को डिटेक्ट करते हैं, बादल हैं या नहीं हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर ऐसा होता तो दूसरे देशों के प्लेन (हवाई जहाज) जब चाहे सीमा पार करके आते और फायरिंग करके वापस चले जाते। ऐसा तब होता है, जब आप अतीत में फंसे रहते हो।"

दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने शेयर किया पीएम मोदी का 'रडार' वाला कमेंट

दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने शेयर किया पीएम मोदी का 'रडार' वाला कमेंट

राम्या ने अपने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की एक क्लिप भी शेयर की है। इस क्लिप में प्रधानमंत्री बालाकोट एयर स्ट्राइक पर ही बात कर रहे हैं। पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर राम्या ने ही नहीं, बल्कि कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा, "जुमला ही फेंकता रहा पांच साल की सरकार में, सोचा था क्लाऊडी है मौसम, नहीं आऊंगा रडार में"।

बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर क्या बोले पीएम मोदी, देखिए VIDEO

बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी चैनल 'न्यूज नेशन' को इंटरव्यू दिया। इसमें पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, "यह काम टीम ने किया था। रात को 9 बजे मैंने रिव्‍यू किया, फिर रात को 12 बजे रिव्‍यू किया। हमारे सामने समस्‍या थी कि उस समय मौसम खराब हो गया था। यह बात मैं पहली बार बोल रहा हूं, अचानक एक्सपर्ट्स से सुझाव मिला कि एयर स्ट्राइक की डेट बदल दें क्‍या? लेकिन मैंने कहा कि इस मौसम में हम रडार से बच सकते हैं। इस समय आसामान में बादल हैं और बारिश हो रही है, यह हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।" पीएम मोदी के इस बयान को गुजरात बीजेपी ने ट्वीट भी किया, हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। लेकिन बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी के उस बयान का वीडियो शेयर है।

class="exclude"

href="https://hindi.oneindia.com/politicians/"
target="_blank">एक
क्लिक
में
जानें
अपने
लोकसभा
क्षेत्र
के
जुड़े
नेता
के
बारे
में
सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+