सीएम अमरिंदर की दो टूक, 'अगर किसी मंत्री के इलाके में प्रत्याशी हारा, तो कैबिनेट से हो जाएगी छुट्टी'
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) में जीत हासिल करने के लिए सारी पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं। जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार से लेकर हर स्तर पर राजनीतिक दल कैंपेन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने विधायकों और मंत्रियों को सख्त संदेश दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर विधायकों-मंत्रियों के इलाके में पार्टी को जीत नहीं मिलती है तो उन्हें कैबिनेट से हटा दिया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया जाएगा।

कैप्टन अमरिंदर ने मंत्रियों-विधायकों को चेताया
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हाईकमान के फैसले के अनुसार, पंजाब में जिन मंत्रियों के इलाके में पार्टी को जीत नहीं मिलती है तो उनकी कैबिनेट से छुट्टी कर दी जाएगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह का साफ संदेश है कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही मंत्रियों के भविष्य का फैसला होगा।
लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन के आधार दिया जाएगा विधायकों को टिकट
मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी सीएम ने कड़ा संदेश दिया है कि जिस विधायक के निर्वाचन क्षेत्र में वोट कम हुए, उनको अगले विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब सरकार में चेयरमैन का पद भी लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत के बाद लिया गया है जो मिशन-13 के तहत राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना चाहते हैं।

पंजाब की 13 सीटों पर आखिरी चरण में मतदान
कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिए गए संदेश में कहा गया है कि सिर्फ वरिष्ठ होने के नाते ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में अपने-अपने इलाके में प्रदर्शन के आधार पर सरकार या पार्टी में कोई पद मिलेगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर की तरफ से कहा गया है कि इस संदेश का मतलब परफॉर्मेंस बेस्ड कल्चर को बढ़ावा देना है। बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग होगी जबकि चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस, आप और बीजेपी-अकाली दल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications