BJP ने जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-मुलायम के खिलाफ इन्हें दिया टिकट

भाजपा ने यूपी में लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम हैं।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अब अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए अपने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा की इस नई सूची में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। 6 प्रत्याशियों की लिस्ट में भाजपा ने यूपी के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिनमें आजमगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मछलीशहर और रायबरेली लोकसभा सीटें शामिल हैं। आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी लोकसभा सीट से उनके पिता मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव के सामने निरहुआ को टिकट

अखिलेश यादव के सामने निरहुआ को टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के सामने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है। निरहुआ हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उन्हें आजमगढ़ सीट से ही चुनाव मैदान में उतारेगी। वहीं, मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा ने मैनपुरी में प्रेम सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चंद्रसेन जादौन, मछलीशहर सीट से वीपी सरोज और रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

किरीट सोमैया का टिकट कटा

किरीट सोमैया का टिकट कटा

जैसा कि पहले से तय माना जा रहा था, भाजपा ने महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद किरीट सोमैया का टिकट काट दिया है। किरीट सोमैया की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना पहले ही ऐतराज जता चुकी है और चर्चा थी कि इस बार उनका टिकट काटा जा सकता है। मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट से अब किरीट सोमैया की जगह मनोज कोटक को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में किरीट सोमैया ने एनसीपी के संजय दीना पाटिल को 317122 वोटों के भारी अंतर से हराया था।

अब तक आ चुकी हैं भाजपा की 16 सूची

अब तक आ चुकी हैं भाजपा की 16 सूची

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी तक कुल 16 सूची जारी कर चुकी है। यूपी के लिए अभी सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा यूपी की बाकी बची हुई सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होना है, जिसमें पहले चरण के तहत पश्चिमी यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव की पहली सूची में भाजपा ने कुल 184 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें यूपी के लिए 28 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में 25 पर भाजपा और 23 पर शिवसेना चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+