लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द, पीएम मोदी की सीट भी फाइनल!
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी जल्दी ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा की पहली लिस्ट में ही प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कई दूसरे मंत्रियों का नाम शामिल किया जाएगा। उम्मीदवीरों की पहली फेहरिस्त में उत्तर प्रदेश से बीस सीटों पर नामों का ऐलान होगा।

बनारस से ही लड़ेंगे मोदी
भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 20 प्रत्याशियों में नरेंद्र मोदी का भी नाम होगा। वो बनारस सीट से लड़ेगे। मोदी मौजूदा वक्त में बनारस से ही सांसद हैं। वो यहां से दोबारा लड़ेंगे। मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, आगरा से रामशंकर कठेरिया, सहारनपुर से राघव लखनपाल शर्मा, बरेली से संतोष गंगवार, एटा से राजवीर सिंह का नाम पहली सूची में होने की बात कही जा रही है।

राजनाथ, वरुण, हेमा मालिनी की सीटें बदलेंगी
उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह, मेनका गांधी और हेमा मालिनी जैसे चेहरों की सीटें बदले जाने की चर्चा है। राजनाथ सिंह को गौतमबुद्धनगर सीट से टिकट दिया जा सकता है, वो अभी लखनऊ से सांसद हैं। पीलीभीत से मेनका गांधी की जगह उनके बेटे वरुण गांधी आ सकते हैं। वहीं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को फतेहपुर सीकरी से टिकट दिया जा सकता है।

11 अप्रैल से आम चुनाव
17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरण में होने हैं। इसके बाद 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा। 2014 में एनडीए ने 336 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं अकेले भाजपा ने ही बहुमत से ज्यादा 282 सीटें हासिल की थीं। ऐसे में भाजपा के सामने इस बार पुराने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications