बीजेपी ने नहीं दिया टिकट तो नाराज उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली। टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उदित राज ने कहा कि बीजेपी की असलियत कुछ और है जबकि दिखती कुछ और है। पार्टी अंदर से दलित विरोधी मानसिकता से लबरेज है। उन्होंने कहा कि मेरे टिकट देने में देरी होने पर पूरे देश में दलित समर्थकों में रोष है और जब मेरी बात पार्टी नहीं सुन रही तो आम दलित कैसे इंसाफ पाएगा।

बुधवार को बीजेपी प्रत्याशियों की सूची में नाम न आने के बाद से ही उदित राज विरोधी मूड में नजर आ रहे थे। यहां तक कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे से चौकीदार शब्द भी हटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications