जरूरी नहीं कि NDA की अगली सरकार में मोदी ही PM हों, भाजपा नेता का बयान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि मौजूदा चुनाव के बाद अगर भाजपा की सीटें घटीं तो पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी की जगह कोई नया चेहरा भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मौजूदा चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत खराब थी, अगर बालाकोट एयरस्ट्राइक ना होती तो पार्टी 160 सीटों से ज्यादा ना जीतती लेकिन एयरस्ट्राइक से भाजपा को फायदा हुआ है।

बहुमत नहीं तो मोदी का फिर से पीएम बनना हो सकता है मुश्किल

बहुमत नहीं तो मोदी का फिर से पीएम बनना हो सकता है मुश्किल

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का मानना है कि कहा है कि अगर भाजपा 220 से 230 सीटों तक सिमट गई तो बहुत मुमकिन है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनें। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भाजपा का आंकड़ा 230 के आसपास पहुंचेगा। एनडीए में दूसरे सहयोगी दल करीब 30 सीटें जीतेंगे। यानी एनडीए की 250 सीटें आएंगी। ऐसे में सरकार बनाने के लिए हमें 30-40 सीटों की जरूरत और पड़ेगी। ऐसे में मोदी फिर पीएम बनेंग या नहीं यह नए सहयोगी दलों पर निर्भर करेगा। वे मोदी को स्वीकार नहीं करेंगे तो मुश्किल हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद एनडीए को सरकार बनाने के लिए बसपा या बीजद से सहयोग मांगना पड़ सकता है।

एयरस्ट्राइक ना होता तो 160 सीटों पर सिमटती भाजपा

एयरस्ट्राइक ना होता तो 160 सीटों पर सिमटती भाजपा

स्वामी का मानना है कि अगर पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने से भाजपा को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद अगर मोदी सरकार ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक नहीं किया होता तो बीजेपी महज 160 सीटों तक सिमट जाती।

पार्टी को असहज करने वाले बयान देते रहे हैं स्वामी

पार्टी को असहज करने वाले बयान देते रहे हैं स्वामी

देश में 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव हो रहे हैं। सात चरण में चुनाव हो रहा है। पहले चार चरण में 11 अप्रैल, दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवें चरण में 6 मई को, छठें चरण में 12 मई को और सातवें चरण में19 मई को मतदान होना बाकी है। 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा। 2014 में हुए चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया था।

पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+