5 साल में सात गुना घटी मोदी के इस मंत्री की आय, पत्नी से भी ले रखा है कर्ज
नई दिल्ली। क्या अपने कभी सुना है कि पहले सांसद फिर मंत्री बनने के बाद किसी की आय लगातार कम होती गई हो। शायद नहीं लेकिन डॉ. महेश शर्मा के साथ ऐसा हुआ है। पांच साल पहले उनकी सालाना इनकम करीब 3.54 करोड़ रुपये थी जो अब करीब 7 गुना घटकर मात्र 48.56 लाख रुपये रह गई है। उनकी ओर से दाखिल आयकर रिटर्न से इसका पता चला है। वह अपनी पत्नी के कर्जदार भी हैं। पत्नी ने उन्हें करीब 1.03 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है। डॉक्टर महेश शर्मा ने 2013-14 में करीब 3.54 करोड़ रुपये का और 2015-16 में 4.82 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया था। 2017-18 में यह घटकर मात्र 48.56 लाख रह गया है। उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा की इनकम में अधिक अंतर नहीं आया है। उन्होंने 2013-14 में 1.02 करोड़ और 2017-18 में 1.05 करोड़ रुपये का रिटर्न दाखिल किया है।

बीते 5 साल में नहीं खरीदा कोई गहना
सांसद के पास पांच कंपनियों के छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास चार कंपनियों के 1.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर हैं। सांसद 25 लाख रुपये मूल्य की टॉयोटा लैंड प्राडो से चलते हैं जबकि उनकी पत्नी के पास लैंड क्रूजर, मारुति जिप्सी, फोर्स क्रूजर गाड़ियां हैं। महेश शर्मा पर 3.27 लाख रुपये जबकि उनकी पत्नी के पास 25.36 लाख रुपये की ज्वैलरी व नगीने हैं। शपथपत्र के अनुसार गौर करने वाली बात है कि शर्मा परिवार ने पिछले पांच साल में कोई ज्वैलरी नहीं खरीदी है। डॉ. शर्मा पर कुल 2.45 करोड़ रुपये का कर्ज है । इसमें अपनी पत्नी उमा शर्मा से 1.03 करोड़ रुपये का कर्ज भी शामिल है।

विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं महेश शर्मा
साल 2014 में भी पत्नी से लिया यह कर्ज दिखाया गया था। सांसद और उनकी पत्नी के पास दिल्ली और नोएडा में पांच आवासीय कोठियां हैं। दंपत्ति पर करीब 82 लाख रुपये का होम लोन भी है। 59 वर्षीय महेश शर्मा ने साल 2014 में पहली बार गौतम बुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। मोदी सरकार के यह मंत्री अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में इन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। पिछली बार इन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को करीब 2.75 लाख मतों के अंतर से हराया था। बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार 16.5 फीसदी मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार सपा-बसपा गठबंधन के कारण महेश शर्मा के लिए मुकाबला कठिन माना जा रहा है। पेशे से डॉक्टर शर्मा साल 2012 में विधायक भी रह चुके हैं।

शुक्रवार को महेश शर्मा ने भरा नामांकन
केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। इससे पहले डॉ. शर्मा सेक्टर-15 स्थित अपने घर से निकल कर सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर वहां से सीधे जिला कलेक्ट्रेट गए। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने एनडीए को दूसरी बार बहुमत मिलने का विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य किया गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं तथा हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं प्रदूषण, ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था को दूर करने का प्रयास करेंगे।
-
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति?












Click it and Unblock the Notifications