Lok Sabha Elections 2019: भाजपा नेता का विवादित बयान, बोले- नहीं देंगे मुसलमानों को टिकट

नई दिल्ली। देश में आम चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई, ऐसे में तमाम नेताओं के विवादित बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक भाजपा के नेता ने विवादित बयान दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता केएस इश्वरप्पा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी। बता दें कि इश्वरप्पा कर्नाटक में भाजपा सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपका वोट के लिए इस्तेमाल करती है, वह आपको टिकट नहीं देती है।

हमपर मुसलमान भरोसा नहीं करते

हमपर मुसलमान भरोसा नहीं करते

इश्वरप्पा ने कहा कि हम कर्नाटक में मुसलमानों को टिकट नहीं देंगे क्योंकि आप हम पर भरोसा नहीं करते हैं। आप हमपर भरोसा करिए हम आपको टिकट और अन्य चीजें भी देंगे। इश्वरप्पा ने यह बयान कन्नड भाषा में दिया। उन्होंने यह बयान चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कोप्पल के कुरुबा में दिया है। बता दें कि कर्नाटक में 14 सीटों के लिए मतदान 18 अप्रैल को और बाकी की 14 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।

जो मुसलमान कांग्रेस के साथ, वह हत्यारे

जो मुसलमान कांग्रेस के साथ, वह हत्यारे

इश्वरप्पा पिछड़ी जाति कुरुबा के नेता हैं, इससे पहले भी वह अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। पिछलवे वर्ष फरवरी माह में उन्होंने कहा था कि जो मुसलमान कांग्रेस के साथ हैं, वह हत्यारे हैं, जबकि जिन मुसलमानों ने भाजपा को वोट दिया है वह अच्छे मुसलमान हैं। उनके इस बयान की प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आलोचना की थी।

अच्छे मुसलमान भाजपा के साथ

अच्छे मुसलमान भाजपा के साथ

इश्वरप्पा ने कहा था कि जिन मुसलमानों ने 22 आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की वह कांग्रेस के साथ हैं, वहीं जो अच्छे मुसलमान हैं वह भाजपा के साथ हैं। इश्वरप्पा ने यह बयान कर्नाटक में राजनीतिक हिंसा को लेकर दिया था। अक्टूबर 2015 में भी इश्वरप्पा उस वक्त विवादों में आए थे जब उन्होंने एक पत्रकार के बारे में विवादित बयान दिया था।

महिला पर दिया था विवादित बयान

महिला पर दिया था विवादित बयान

इश्वरप्पा ने महिला पत्रकार से पूछा था कि अगर आपको कोई घसीटे और बलात्कार करे तो विपक्ष क्या करेगा। हालांकि अपने बयान पर बाद में इश्वरप्पा ने सफाई देते हुए कहा था कि कर्नाटक की महिलाओं को वह अपनी बहन मानते हैं। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री तभी यौन पीड़ितों का दर्द समझेंगे जब उनकी खुद की बेटियों को बलात्कार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+