गिरिराज सिंह बोले- आजम खान ने हमारे भगवान को गाली दी, चुनाव के बाद बताउंगा क्या हैं बजरंगबली

आजम खान को चुनाव के बाद बताउंगा क्या हैं बजरंगबली: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि वो चुनाव के बाद आजम खान को बजरंग बली का मतलब समझा देंगे। हाल ही में उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान ने भाजपा नेताओं पर बजरंग बली रो राजनीति में घसीटने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अली और बजरंग में झगड़ा मत कराओ, मैं तो एक नाम दिए देता हूं बजरंग अली।

गिरिराज ने किया ट्वीट

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर एक तरह से आजम खान को मारपीट की धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि वो उन्हें बजरंग बली का मतलब समझा देंगे। (बजरंग बली तो शक्ति का देवता माना जाता है) गिरिराज ने कहा, 'आज़म खान ने पहले प्रधानमंत्री को गाली दिया अब हमारे भगवान को गाली दे रहा ... आज़म खान ,बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आके हम बताएंगे कि बजरंगबली क्या हैं।'

ये बोले थे आजम खान

ये बोले थे आजम खान

आजम खान ने रामपुर में एक चुनावी सभा में कहा कि अली और बजरंग बली में झगड़ा मत करवाओ। मैं इसके लिए एक नाम दिए देता हूं बजरंग अली। से मेरा दीन कमजोर नहीं होता। योगी जी ने कहा कि हनुमान जी दलित थे और फिर उनके किसी साथी ने कहा कि हनुमान जी ठाकुर थे। फिर पता चला कि वह ठाकुर नहीं जाट थे। फिर किसी ने कहा कि वह हिंदुस्तान के नहीं श्रीलंका के थे लेकिन बाद में एक मुसलमान ने कहा कि बजरंगबली मुसलमान थे। झगड़ा ही खत्म हो गया। हम अली और बजरंग एक हैं। बजरंग अली तोड़ दो दुश्मन की नली। बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि।

योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद शुरू हुआ ये सब

योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद शुरू हुआ ये सब

कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा में हनुमान जी की जाति बताकर ये बहस शुरू की थी। पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों में अली और बजरंगबली के बीच मुकाबले की बात कही थी। जिसके बाद लगातार नेता बजरंग बली पर बयान दे रहे हैं।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+