भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। गुरुवार को जारी की गई पहली लिस्ट में जहां भाजपा ने 184 नामों की घोषणा की थी, वहीं दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम है। दूसरी लिस्ट में दमन दमन एंड दीव से लालूभाई पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

गुरुवार को जारी किए 184 नाम

गुरुवार को जारी किए 184 नाम

इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की है। पहली सूची में 20 राज्यों के 184 उम्मीदवारों के नामों की जगह दी गई है। इस लिस्ट में ज्यादातर बड़े नेताओं को पुरानी सीटों से ही उतारा गया है। नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, वीके सिंह, हेमा मालिनी, महेश शर्मा मौजूदा सीटों से ही चुनाव लड़ेगें। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी से ही चुनाव लड़ेगी, जहां से उन्होंने 2014 में चुनाव लड़ा था।

आडवाणी का टिकट कटा

आडवाणी का टिकट कटा

पहली लिस्ट में भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काट दिया गया है। गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आडवाणी की जगह टिकट दिया गया है। गांधी नगर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भी पहली लिस्ट में छह सांसदों का टिकट काट दिया गया है।

बिहार के नामों पर ऐलान जल्द

बिहार के नामों पर ऐलान जल्द

पहली लिस्ट में यूपी के यूपी के 28, महाराष्ट्र के 16, असम के आठ, अरुणाचल प्रदेश के दो, छत्तीसगढ़ के छह, अंडमान निकोबार द्वीप सह और दादर नगर हवेली के एक-एक, जम्मू कश्मीर के पांच, कर्नाटक के 21, केरल के 13, लक्षद्वीप के एक, मणिपुर के एक, मिजोरम के दो, ओडिशा के दस, राजस्थान के 16, सिक्किम के एक, तमिलनाडु के पांच, तेलंगाना के दस, त्रिपुरा के दो, उत्तराखंड के पांच, आंध्र प्रदेश के 2 और पश्चिम बंगाल के 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं बिहार की 17 सीटों पर नामों के ऐलान को लेकर कहा गया है कि लिस्ट तैयार है, जल्द इसका नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+