VIDEO: बिहार में भाजपा उम्मीदवार ने बूथ पर दिया भाषण, लाठी-डंडे लेकर भीड़ ने घेरा

नई दिल्ली। बिहार की पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से सांसद औकर उम्मीदवार संजय जायसवाल को रविवार को मतदान के दौरान लाठी-डंडे ली हुई भीड़ ने घेर लिया। हालांकि बूथ पर मौजूद पुलिस उनके सुरक्षागार्ड ने उनको घेरे में लेकर किसी तरह बचाया। मामला रकटियागंज कस्बे के 162 और 163नंबर बूथ का है, जहां जायसवाल के बूथ पर पहुंचने के बाद ये सब हुआ। बताया गया है कि जायसवाल के भाषण को लेकर ये स्थिति उत्पन्न हुई। भाषण के बाद भीड़ उन पर हमलावर हुई। हालांकि भाषण में क्या कहा गया, इसका पता नहीं चल पाया है।

बिहार: भाजपा उम्मीदवार ने बूथ पर दिया भाषण, लाठी-डंडे लेकर भीड़ ने घेरा

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथ में लाठी लिए दिख रहे हैं और जायसवाल को पुलिस ने घेरे में लिया हुआ है। बूथ पर संजय जायसवाल के घिर जाने पर बूथ पर मौजूद सिपाहियों और उनके निजी सुरक्षा गार्डों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी एस आर श्रीनिवास ने कहा है कि वोटिंग के दौरान एक उत्तेजक भाषण की वजह से स्थिति बिगड़ गई। आयोग इस पर रिपोर्ट लेगा। उन्होंने बताया कि सांसद के बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग भी की है। संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण से ही वर्तमान सांसद भी हैं और इस चुनाव में वो बीजेपी के उम्मीदवार भी हैं।

रविवार को छठे चरण में देश की कुल 59 सीटों पर वोट डाले गए, जिसमें बिहार की आठ सीटों पर वोट डाले गए। इसमें पश्चिमी चंपारण भी शामिल है। पश्चिमी चंपारण में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है। यहां से भाजपा से संजय जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी से राकेश कुमार और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से बृजेश कुमार कुशवाहा उम्मीदवार हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+