गाजीपुर में EVM बदले जाने का आरोप, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे BSP के अफजाल अंसारी

यूपी के गाजीपुर में ईवीएम बदले जाने की खबरों से हड़कंप मच गया है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के परिणाम घोषित होने से पहले जारी हुए अलग-अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल (Lok Sabha Exit Polls 2019) को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA Govt) को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों को विपक्ष ने पूरी तरह नकार दिया है। इस बीच सोमवार को यूपी के अलग-अलग इलाकों से स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम (Allegations Of EVM Swap) बदले जाने के आरोप की खबरें आईं। हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission) ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह महज अफवाहें हैं। यूपी के गाजीपुर (Ghazipur Lok Sabha Seat) में भी सोमवार शाम को ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाते हुए सपा-बसपा महागठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

सोमवार को यूपी के गाजीपुर में ईवीएम बदले जाने की खबरों को लेकर हड़कंप मच गया। गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे महागठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अफजाल अंसारी ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी अफजाल अंसारी की तीखी झड़प हुई। अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हें अब जिले के प्रशासन पर भरोसा नहीं है और वो खुद ईवीएम की निगरानी करेंगे। इसके बाद अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

देखिए वीडियो:-

अधिकारियों के साथ अफजाल अंसारी की तीखी बहस

आपको बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ईवीएम बदले जाने के खेल में शामिल है। वहीं, गाजीपुर की जखनिया विधानसभा सीट से विधायक त्रिवेणी राम ने भी अफजाल अंसारी का समर्थन किया। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अफजाल अंसारी के धरने पर बैठने की खबर से जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वो तुरंत मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के साथ भी अफजाल अंसारी की तीखी बहस हुई। अधिकारियों ने ईवीएम की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अफजाल अंसारी ने धरना खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठे हुए हैं।

RJD ने शेयर की तस्वीरें

RJD ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल यह मामला उस वक्त शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर बिहार में एक गाड़ी में ईवीएम दिखने की खबर फैली। इस मामले की तस्वीरों को बिहार के सीएम लालू प्रसाद यादव और आरजेडी ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया, '‪अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास मंडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फिराम में थी, उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे, जिनके पास कोई जबाब नही है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??‬ सभी साथी सतर्क रहें। ये भाजपाई गुंडे ठग कुछ भी कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+