अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, EVM या तो खराब या बीजेपी के पक्ष में कर रही वोट

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस मतदान के दौरान कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत आई है, जिसके कारण मतदान प्रभावित हुआ है। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत आने के बाद विपक्षी दलों ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं।

ईवीएम में खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

ईवीएम में खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर ट्वीट किया, 'पूरे देश में ईवीएम में खराबी या बीजेपी के लिए मतदान, डीएम कहते हैं कि ईवीएम के संचालन के लिए मतदान अधिकारी अप्रशिक्षित हैं। 350 से अधिक ईवीएम को बदला जा चुका है। यह एक आपराधिक लापरवाही है। क्या हमें डीएम पर यकीन करना चाहिए, या कुछ और अधिक भयावह है?

अब्दुल्ला आजम ने भी कहा- 300 ईवीएम काम नहीं कर रही

वहीं, आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला ने भी ईवीएम को लेकर शिकायत की। उन्होंने कहा, 'ऐसी खबरें हैं 300 ईवीएम काम नहीं कर रही हैं रामपुर में और लोगों को मतदान करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम चुनाव आयोग से इस पर ध्यान देने का अनुरोध करते हैं।'

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

ईवीएम में गड़बड़ी पर गरमाई सियासत

वहीं, कुछ जगहों पर ऐसी भी शिकायतें आई हैं कि ईवीएम का बटन दबाने के बाद किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार को वोट चला जा रहा है जिसको लेकर सियासत गरमाई हुई है। ईवीएम में गड़बड़ी की खबरों के बाद विपक्षी दलों ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। पहले भी कई राजनीतिक दल ईवीएम के बदले बैलेट वोटिंग की मांग करते रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की इस मांग को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+