राजीव गांधी पर मोदी के बयान को लेकर बोले संजय सिंह, ऐसी बात उनके जैसा गांजेबाज ही कर सकता है

राजीव गांधी पर मोदी के बयान को लेकर बोले संजय सिंह, ऐसी बात उनके जैसा गांजेबाज ही कर सकता है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी एक चुनावी सभा में पूर्व पीएम मरहूम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक कहने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि ऐसी बातें गांजा पीने वाले ही कर सकते हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, जो व्यक्ति दुनिया में नही है उसके बारे में ऐसी घटिया टिप्पणी गाँजेबाज़ मोदी ही कर सकता है,चुनाव आयोग गाँजे की बिक्री पर रोक लगाये मोदी की जाँच कराओ नशे की हालत में भाषण दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली में राजीव गांधी को लेकर कहा था कि नामदार के पिता का जीवन भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। पीएम के बयान पर संजय सिंह ने ये बात कही है।

पीएम के बयान पर कांग्रेस भी हमलावर

पीएम के बयान पर कांग्रेस भी हमलावर

नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस ने तो उनकृपर कड़ा हमला बोला ही है, आम आदमी पार्टी और कई दूसरे दलों के नेताओं ने भी इस भाषा को प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अशोभनीय कहा है। शनिवार को नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपके (राहुल गांधी) पिताजी को देश में गाजेबाजे के साथ मिस्टर क्लीन के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर खत्म हुआ था।

पिता पर मोदी के बयान को लेकर ये बोले राहुल

पिता पर मोदी के बयान को लेकर ये बोले राहुल

नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे। आपको बहुत सारा प्यार।

प्रियंका ने कहा, देश माफ नहीं करेगा

प्रियंका ने कहा, देश माफ नहीं करेगा

अपने मरहूम पिता पर नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का अपमान किया है। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। मोदीजी यह देश धोकेबाजी को कभी माफ नहीं करता।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+