Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Results 2019: UPA ने पहली बार 100 का आंकड़ा पार किया, कांग्रेस को 61 सीटें

नई दिल्ली। देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, आज इसका खुलासा हो जाएगा। 19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद हर कोई ये जानने को बेताब है कि इस बार जनता का फैसला किसके हक में जाएगा। शुरुआती रूझानों में एनडीए ने भारी बढ़त बना ली है और उनका आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है। एनडीए 332 सीटों पर आगे है जबकि 104 सीटों पर यूपीए आगे है। दूसरी तरफ, अन्य के खाते में 106 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

यूपीए को 104 सीटों पर बढ़त

यूपीए को 104 सीटों पर बढ़त

वोटों की गिनती की बात करें तो शुरू से ही बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। यूपी में बीजेपी महागठबंधन की चुनौती से काफी हद तक निपटती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो आज पहली बार यूपीए ने 100 के आंकड़े को पार किया। जिसमें कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन कांग्रेस के लिए बुरी खबर ये है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। हालांकि राहुल वायनाड से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस 61 सीटों पर आगे

कांग्रेस 61 सीटों पर आगे

कांग्रेस के लिहाज से बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इन राज्यों में बीजेपी काफी बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर बीजेपी को बढ़त हासिल है। छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर बीजेपी आगे है जबकि 2 पर कांग्रेस आगे है। वहीं, झारखंड की बात करें तो एनडीए 12 पर और यूपीए दो सीटों पर आगे है।

कई राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा

कई राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा

महाराष्ट्र में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। बिहार में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर बढ़त नहीं है, बिहार में बीजेपी गठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रहा है। इस लिहाज से निश्चित तौर पर ये कांग्रेस के लिए झटका है। पंजाब में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है। दिल्ली में पार्टी को किसी सीट पर बढ़त मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इन सभी सात सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे हैं। उत्तराखंड में भी कांग्रेस को शुरुआती बढ़त नहीं मिल पाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+