lok sabha election results 2019: सुपरस्टार रजनीकांत ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा-आपने कर दिखाया

लखनऊ। आज 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। इस बार भी वह 280 से आगे दिख रही है। इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे।

रजनीकांत ने पीएम मोदी को दी बधाई

तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी को रोचक अंदाज में बधाई दी है। रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्विट करते हुए कहा "hearty congratulations ... You made it"

'फिर भारत की जीत हुई'

बीजेपी की जबरदस्त जीत पर मोदी बोले - फिर भारत की जीत हुई, उन्होंने ट्वीट किया, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत।

5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात

5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात

आपको बता दें कि एनडीए ने 345 का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि 2014 के चुनाव में अकेले भाजपा को 282 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार भाजपा सिर्फ अपने बूते 290 से ज्यादा सीटों की ओर बढ़ रही है। आपको बता दें कि आज शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

भारत को नमन: अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष

भारत को नमन: अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष

ये पहली बार है जब कोई गैर-कांग्रेसी सरकार अपने दम पर बहुमत के साथ वापसी कर रही है, इस बारे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह परिणाम विपक्ष द्वारा किए गए दुष्प्रचार, झूठ, व्यक्तिगत आक्षेप और आधारहीन राजनीति के विरुद्ध भारत का जनादेश है। आज का जनादेश यह भी दिखाता है कि भारत की जनता ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण को पूरी तरह से उखाड़ फेंककर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+