बॉलीवुड के 'बादशाह' ने देश के 'किंग' मोदी को दी बधाई, Twitter पर लिखी ये खास बात
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार की जोरदार वापसी हुई है, मोदी की अगुवाई में भाजपा ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन किया है तो वहीं एक बार फिर से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले एनडीए ने 350 से ज्यादा सीटें जीती हैं तो वहीं कांग्रेस अपने दम पर सिर्फ 52 सीटें हासिल कर पाई है।

BJP को 303 सीटें मिलने पर शाहरुख खान ने कह दी यह बात
इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को हर ओर से बधाई मिल रही है, जिसमें बॉलीवुड भी शामिल है,हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख ने भी वोटों के किंग मोदी को बधाई दी है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि हम बतौर प्राउड इंडियंस, बड़ी क्लेरिटी के साथ स्थापना की है और अब हमें जरुरत है कि इसके पीछे चले और नई आशा और सपनों के साथ काम करें, इलेक्टोरल मैंडेट और डेमोक्रेसी विजयी है, पीएम नरेंद्र मोदी जी (PM Narendra Modi), बीजेपी (BJP) और उनके लीडर्स को बड़ी बधाई।
शाहरुख को पीएम ने किया था टैग
आपको बता दें कि चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी ने देश के कुछ नामचीन फिल्मी हस्तियों को टैग करते हुए उनसे लोगों को वोट के प्रति जागरुक करने की बात कही थी, उन नामचीन हस्तियों में शाहरुख भी थे, जिसके बाद शाहरुख खान ने बड़े दिलचस्प अंदाज में लोगों से वोट करने के लिए कहा था, जिसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
शाहरुख ने बनाया था वीडियो
बताते चलें कि तीसरे चरण के मतदान के कुछ घंटों पहले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वोटिंग को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो गाना गाते हुए लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं, इस पूरे गाने में किंग खान ने अपने अंदाज में लोगों को मतदान का महत्व समझाने की कोशिश की थी।

प्रधानमंत्री ने शाहरुख के वीडियो की तारीफ की थी
इस वीडियो को लाखों लोगों ने शाहरुख की जमकर तारीफ भी की थी,लेकिन सबसे खूबसूरत प्रतिक्रिया पीएम मोदी की ओर से आई थी, प्रधानमंत्री ने शाहरुख के इस वीडियो को "fantastic effort" कहा था, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे यकीन है कि भारत के लोग, विशेष रूप से पहली बार मतदाता शाहरुख की अपील पर ध्यान देंगे और बड़ी संख्या में मतदान करने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications