प्राइम टाइम में आई बड़ी खबर, संबित पात्रा पुरी में पीछे
नई दिल्ली। 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। देशभर में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिला है। एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिली हैं। इसके बावजूद चुनाव में भाजपा के कई चर्चित चेहरों को हार भी मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अक्सर टीवी पर अपने बर्ताव को लेकर चर्चा में रहने वाले संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से 14932 वोट से पीछे हैं।

देर रात तक पुरी सीट पर फाइनल रिजल्ट नहीं आया है। हालांकि संबित की हार लगभग तय हो चुकी है। बीजद के पिनाकी मिश्रा पुरी सीट पर निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। 11 लाख से ज्यादा वोटों कीगिनती हो चुकी है और अब संबित के लिए वापसी मुश्किल है। ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से बीजू जनता दल ने 12, भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने एक सीट जीती है।
बता दें कि 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जा रहा है। देशभर की 542 सीटों के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती हुई। चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिला है। एनडीए को 354 सीटों पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 90 और अन्य भी 100 सीटों के भीतर सिमट गए हैं। 11 अप्रैल से 18 मई तक सात चरणों में वोट डाले गए थे।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications