सलमान खान ने Shirtless होकर देखा पीएम मोदी की जीत का समाचार, कहा-हम आपके साथ हैं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है, चुनाव से पहले तमाम एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का दावा किया था और रिजल्ट की घोषणा के साथ ही यह साफ भी हो गया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक बार फिर मौका दिया है, बीजेपी समर्थक खुशी से झूम रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत समेत विश्व के हर कोने से पीएम मोदी को जीत की बधाईयां मिल रही हैं, बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है।

बिना शर्ट के सलमान ने Chill करते हुए पीएम मोदी को देखा जीतते हुए

फिल्मी सितारों ने भी जमकर मोदी को बधाई दी है लेकिन सबसे अनोखे ढंग से बधाई बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने दी है, इस संदर्भ में सलमान खान (Salman Khan) ने दो ट्वीट किए हैं, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत सारी जीत की बधाई देता हूं, इस मजबूत भारत के निर्माण के लिए हम आपके साथ हैं।

सलमान खान ने फिर उतारी शर्ट

जबकि दूसरे ट्वीट में सलमान खान ने लिखा कि 'चिल कर रहा हूं और समाचार देख रहा हूं, स्वच्छ भारत फिट भारत' इस तरह उन्होंने फिल्म के प्रचार के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नारे को भी ट्वीट कर दिया, 5 जून को सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों ने इस ट्वीट को पसंद करते हुए काफी कमेंट किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है, बीजेपी इस बार अकेले दम पर 300 का आंकड़ा पार कर गई, बीजेपी ने अकेले दम पर 303, एनडीए के साथ मिल 348 सीटें अपने नाम की. तो वहीं कांग्रेस 2014 में 44 पर सिमटी थी और अब 52 पर सिमट गई।

प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि नतीजों के बाद अब नई सरकार की गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। यह शपथ ग्रहण पिछली बार की तरह शाम 4 से 5 बजे के बीच ही होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री 28 मई को काशी जा सकते हैं और वहां धन्‍यवाद सभा को संबोधित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+