Lok Sabha Election Results 2019: मोदी की महाजीत पर ममता बनर्जी ने क्या कहा?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धुर विरोधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव के परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने बिना प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए उन्हें बधाई दी है। ममता बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा कि जिन लोगों को जीत मिली उन्हें बधाई। साथ ही उन्होंने लिखा कि हर हारने वाला असफल नहीं होता है। चुनाव परिणामों पर ममता ने कहा हमे नतीजों की पूरी तरह से समीक्षा करने की जरूरत है, उसके बाद ही हम नतीजों पर अपनी राय आप लोगों के साथ साझा करेंगे।

बधाई के साथ कही बड़ी बात

बधाई के साथ कही बड़ी बात

एक तरफ जहां ममता बनर्जी ने जीतने वालों को बधाई दी तो दूसरी तरफ उन्होंने वीवीपैट को लेकर भी बड़ी बात कही। ममता ने कहा कि मतों की गणना का काम पूरा होने दीजिए और सभी वीवीपैस से ईवीएम को मैच हो जाने दीजिए। इसके बाद ही चुनाव परिणामों की समीक्षा करने के बाद हम आप लोगों के साथ अपनी राय साझा करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

अकेले दम पर भाजपा 300 पार

अकेले दम पर भाजपा 300 पार

बता दें कि रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर 300 का आंकड़ा पार करती दिख रही है। वहीं एनडीए 348 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में नतीजों से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पीएम बनने जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में विपक्ष के कई बड़े नेता हार का सामना करते दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मैदान में हैं।

स्मृति-राहुल के बीच कड़ी टक्कर

स्मृति-राहुल के बीच कड़ी टक्कर

वहीं अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा उम्मीदवार कड़ी चुनौती दे रही हैं। वह 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी यहां से एक लाख से अधिक वोटों से हारे थे। लेकिन इस बार उनके लिए यहां से जीत दर्ज करना मुश्किल लग रहा है। शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा के रवि किशन गोरखपुर में बड़ी अंतर से आगे चल रहे हैं। बता दें कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+