Maharashtra Result 2019: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना ने बनाई बढ़त, जानिए 10.30 बजे तक के रुझान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग के बाद अब परिणाम का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस दूसरे और अन्य पार्टियां तीसरे नंबर पर चल रही है। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद राज्यवार रुझान भी आने शुरू हो गए हैं।

lok sabha election results 2019: maharashtra election results till 10.30 AM

शुरुआती रुझानों पर नजर डाले तो महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी दल शिवसेना के लिए राहत की खबर है। 48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना 37 सीटों पर आगे चल रही हैं। तो दूसरी ओर 39 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 48 में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में अभी तक आए रुझान में बीजेपी और शिवसेना के लिए राहत की खबर आ रही है।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 48 में से 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं शिवसेना को 18 सीटें मिली थी। जबकि एनडीए की एक और सहयोगी पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन को एक सीट मिली थी। एनडीए गठबंधन में राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 सीटें जीती थी। बता दें कि एग्जिट पोल में भी महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के लिए अच्छे संकेत मिले हैं। इतना ध्यान रखे अभी तक परिणाम सामने नहीं आए हैं ये केवल रुझान है। इसलिए फाइनल रिजल्ट चुनाव आयोग के ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- Election Result 2019: सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट, जानिए कितनी सीटों पर भाजपा आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+