Election Result 2019: सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट, जानिए कितनी सीटों पर भाजपा आगे

नई दिल्‍ली। मेगा वोटिंग के बाद 23 मई को वह दिन आ गया है जब यह पता लगेगा कि देश की जनता ने अगले पांच वर्षों के लिए किसे अपना राजा चुना है। सुबह 10 बजे तक के शुरुआती रूझानों की अगर बात करें तो बीजेपी और एनडीए गठबंधन करीब 263 सीटों पर आगे चल रही है। सात चरणों में हुए इन चुनावों की शुरुआत 11 अप्रैल से हुई और 19 मई को यह खत्‍म हुए हैं। 543 सीटों पर हुए इन चुनावों के एग्जिट पोल 19 मई को आ गए थे। एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आया है।

elections-india-results-100.jpg

पटना साहिब से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पीछे

शुरुआती रूझानों की बात अगर करें तो इस बार की नजरें उत्‍तर भारत के अलावा दक्षिण भारत की सीटों पर भी हैं। अमेठी से जहां कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं तो बीजेपी उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी हालांकि वायनाड सीट पर आगे चल रहे हैं। बिहार की बेगुसराय सीट पर सीपीआई के उम्‍मीदवार कन्‍हैया कुमार बीजेपी के गिरिराज सिंह से पीछे हैं। दक्षिण भारत की कर्नाटक में बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। बिहार के पटना साहिब सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे, कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु साउथ पर बीजेपी के तेजस्वी सूर्या आगे हैं तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्गा से पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु साउथ, बीजेपी के कद्दावर नेता अनंत कुमार की सीट थी। पिछले वर्ष उनके निधन के बाद सूर्या को पार्टी ने टिकट दिया था।

सनी देओल भी आगे

गुरदासपुर से बीजेपी के उम्‍मीदवार और बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो सनी देओल भी आगे चल रहे हैं। आज आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में शुरुआत में बीजेपी को बढ़त नजर आ रही थी लेकिन अब वहां पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बढ़त मिल गई है। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि करीब 9,000 उम्‍मीदवारों के भविष्‍य के लिए इस बार 10.1 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार चुनावों में करीब 1.6 मिलियन इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+