Madhya Pradesh Result 2019: मध्य प्रदेश में कितनी सीटों पर भाजपा आगे, 10 बजे तक का हाल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाला एनडीए आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर जबकि अन्य तीसरे नंबर पर हैं। मतगणना शुरू होने के बाद राज्यवार भी रुझान आने शुरू हो गए हैं। सबुह 10 बजे तक अगर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर नजर डाले तो 26 सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है। जबकि 3 सीटों के रुझान में कांग्रेस आगे चल रही है। ध्यान रहे ये रुझान हैं और सुबह 10 बजे तक के ही हैं।

lok sabha election results 2019: Madhya Pradesh election results at till 10 AM

सुबह 10 बजे तक आए रुझान के मुताबिक मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। दूसरी ओर से मध्य प्रदेश की गुना सीट से बीजेपी के केपी यादव आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस की ओर से वसुंधरा राजे सिंधिया पीछे चल रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के नकुलनाथ आगे चल रहे हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार नत्थन शाह पीछे चल रहे हैं।

26 सीटों में भोपाल, छिंदवाड़ा, गुना, सतना, बालाघाट, मंडला, विदिशा, देवास, धार, जबलपुर, मंडला, राजगढ़, मुरैना, शहडोल लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश की भोपाल, छिंदवाड़ा और गुना ये तीन चार ऐसी लोकसभा सीटें हैं जिस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई हैं। लेकिन यहां से सुबह 10 तक के रुझान में कांग्रेस के लिए निराशा ही हाथ लगा है तो दूसरी ओर राज्य विधानसभा चुनाव में करारी हाल झेलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में अधिकतर सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Results 2019: राहुल गांधी का अमेठी में पिछड़ना और स्मृति इरानी का पहले से Thank you

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+