झारखंड की सभी सीटों की पूरी जानकारी, जानिए किसे मिली जीत, कौन हारा

नई दिल्ली। 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। देशभर में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिला है। एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिली हैं। झारखंड में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 12 और झारखंड मुक्ति मोर्चा को दो सीटें हासिल हुई थीं। इस चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 1-1-1 सीट आजसु, झामुमो और कांग्रेस के खाते में गई। बाकी 11 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। ये है झारखंड की सभी सीटों के विजेता कैंडिडेट और दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों की लिस्ट-

lok sabha election results 2019 jharkhand who won who lost full list
  • चतरा लोकसभा सीट: भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को 3,77,871 मतों से हराया।
  • धनबाद लोकसभा सीट: भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 4,86,194 वोटों से हराया।
  • दुमका: भाजपा के सुनील सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबु सोरेन को 47,590 वोटों से हराया।
  • गिरिडीह: आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगरनाथ महतो को 2,48,347 वोट से हराया।
  • गोड्डा: भाजपा के निशिकांत दुबे ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को 1,84,227 वोटों से हराया।
  • हजारीबाग: भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद को 4,79,548 वोटों से हराया।
  • जमशेदपुर: भाजपा के विद्युत बरन महतो ने झामुमो के चंपई सोरेन को 3,02,090 वोटों से हराया।
  • खूंटी: अभी स्थित स्पष्ट नहीं.
  • कोडरमा: भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विकास मोर्चा के बाबू लाल मरांडी को 4,55,600 मतों से हराया।
  • लोहारडागा: भाजपाके सुदर्शन भगत कांग्रेस के सुखदेव महतो से 10,363 वोटों से जीते।
  • पलामू: भाजपा के विष्णु दयाल राम ने राजद के घूरन राम को 4,77,606 वोटों से हराया।
  • राजमहल: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार ने भाजपा के हेमलाल को 99,195 वोटों से हराया।
  • रांची: भाजपा के संजय सेठ ने कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को 2,83,026 वोट से हराया।
  • सिंहभूम: कांग्रेस की गीता कोरा ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 72,155 वोटों से हराया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+