रुझानों से मिले संकेत, 2014 से भी प्रचंड बहुमत की ओर NDA

नई दिल्ली। आज यानि गुरुवार को 2019 को लोकसभा चुनाव के रुझान आना जारी हैं। ऐसे में बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है। एनडीए अभी 341 सीटों पर आगे है, यूपीए 91 पर जबकि अन्य 110 सीटों पर आगे है। हालांकि वोटों की गिनती अभी जारी है और आंकड़ों में मामूली या बड़ा बदलाव होना संभव है। फिलहाल के रुझानों की तुलना यदि 2014 में एनडीए और यूपीए को मिली सीटों की संख्या से की जाए तो अगर अभी एनडीए की सरकार बनती है तो बीजेपी के लिए ये जीत 2014 की जीत से अधिक बड़ी होगी।

lok sabha Election Results 2019: BJP is Getting More Seats Than 2014

कैसे थे 2014 के चुनावी नतीजे?

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 336 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस समय यूपीए के हिस्से में 60 सीटें हासिल हुई थीं। तब बीजेपी ने अकेले 282 के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया था। वहीं यूपीए की 60 सीटों में से कांग्रेस ने अकेले 44 सीटें हासिल की थीं। ऐसे में रुझानों को देखकर मालूम हो रहा है कि इस बार 16वीं लोकसभा के परिणाम को मुकाबले बीजेपी को अधिक बड़ी जीत मिल सकती है।

देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, आज इसका खुलासा हो जाएगा। 19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद हर कोई ये जानने को बेताब है कि इस बार जनता का फैसला किसके हक में जाएगा। शुरुआती रूझानों में एनडीए ने भारी बढ़त बना ली है। बीजेपी के लिए 2014 के मुकाबले आंकड़े बेहतर दिखाई पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2019: संबित पात्रा और पिनाकी मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+