बागपत सीट पर जयंत चौधरी और सत्यपाल सिंह के बीच सांस थाम देने वाला मुकाबला, 100 से भी कम वोटों का अंतर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की बागपत सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह और राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी के बीच बेहद करीबी मुकाबला हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद बागपत सीट पर रुझान आने शुरू हुई तो कभी जयंत और कभी सत्यपाल सिंह आगे निकलते रहे। दोनों कैंडिडेट के बीच कितना करीबी मुकाबला है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ताजा रुझान मिलने तक साढ़े सात लाख वोटों की गिनती हो चुकी है। ताजा जानकारी मिलने तक जयंत चौधरी को 3,70,427 और सत्यपाल सिंह को 3,70,525 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवीरों के बीच 100 से भी कम वोटों का फासला है। हम आपको लगातार चुनाव की ताजा अपडेट देते रहेंगे।

सत्यपाल सिंह बागपत से मौजूदा सांसद हैं, वहीं जयंत चौधरी 2009 में मथुरा से सांसद रह चुके हैं। बागपत से जयंत के पिता अजीत सिंह और दादा चरण सिंह सांसद रहे हैं। इसे चौधरी परिवार की मजबूत सीट माना जाता है। 2014 में यहां से सत्यपाल सिंह के सामने अजीत सिंह हार गए थे। इस दफा जयंत चौधरी बागपतऔर अजीत सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। जयंत चौधरी पहली बार बागपत से चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले वो दो दफा मथुरा से लड़े हैं।
चार लाख से ज्यादा वोटों से पिछड़ीं उर्मिला मातोंडकर, चुनाव आयोग से की ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत
बता दें कि 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जा रहा है। देशभर की 542 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। एनडीए करीब 350 सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 100 और अन्य भी 100 सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं। 11 अप्रैल से 18 मई तक सात चरणों में वोट डाले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications