चार लाख से ज्यादा वोटों से पिछड़ीं उर्मिला मातोंडकर, चुनाव आयोग से की ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। उर्मिला ने कुछ ईवीएम के 17सी के फॉर्म के सिग्नेचर और मशीन के नंबरों में फर्क है। जिसको लेकर चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की गई है। उर्मिला मांतोडकर का मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से है। अब तक मिले रुझानों में उर्मिला भाजपा के गोपाल शेट्टी से 4 लाख से ज्यादा मतों से पीछे हैं और वो इलेक्शन करीब-करीब हार चुकी हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/india/lok-sabha-election-results-2019-live-and-latest-updates-507448.html

मातोंडकर ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मागाथाने की ईवीएम 17 सी में सिग्नेचर और मशीन के नंबर अलग है, इसको लेकर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कर दी गई है। उर्मिला मातोंडकर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा उम्मीदवार के निर्णायक बढ़त लेने के बाद मुंबई उत्तर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने कहा है कि मैं गोपाल शेट्टी को बधाई देती हूं। हमने ईवीएम में विसंगतियों पर ध्यान दिया है, हमने इस पर एक रिपोर्ट तैयार की है और चुनाव आयोग को इसे दे रहे हैं। वो चुनावों से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उर्मिला एक्टिंग से राजनीति में आई हैं। वो करीब एक एक दशक तक बॉलीवुड की सफल हीरोइन रही हैं।

बता दें कि 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जा रहा है। देशभर की 542 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। एनडीए करीब 350 सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 100 और अन्य भी 100 सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं। 11 अप्रैल से 18 मई तक सात चरणों में वोट डाले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+