चुनाव आयोग ने स्वीकार की पोस्टल बैलेट की गिनती पहले करने की मांग, नियमों में बदलाव, जानें कैसे होगी काउंटिंग?

Lok Sabha Election Result 2024: 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों की वोटिंग के बाद अब सबकी नजर 4 जून को मतगणना पर है, हालांकि काउंटिंग से पहले रविवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा, जहां उन्होंने मतगणना से पहले चुनाव आयोग से ईवीएम की गिनती को अंतिम रूप देने से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा था।

विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट की गिनती पहले करने की मांग को स्वीकार कर लिया है। आयोग ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले शुरू होगी। आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी।

Lok Sabha Election Result

विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हर चुनाव में बैलेट पेपर की गिनती पहले शुरू होती है और इस बार फिर बैलेट पेपर की गिनती पहले शुरू की जाएगी, जो आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती के साथ चलती रहेगी।

दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनावों में वोटों की गिनती से पहले, इंडिया ब्लॉक ने रविवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह ईवीएम की गिनती को अंतिम रूप देने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती पूरी करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी करें।

मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनावों तक डाक मतपत्रों की गिनती पहले की जाती थी और उसके 30 मिनट बाद ईवीएम की गिनती शुरू होती थी। बात दें कि मतगणना के वक्त सबसे पहले पोस्टल बैलट गिनने का नियम है, जिसे चुनाव आयोग इस एक गाइडलाइन के जरिए बदल दिया है। जिस पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मांग की कि पहले पोस्टल बैलट गिना जाय फिर ईवीएम के वोटों की गिनती हो।

फरवरी 2019 में चुनाव आयोग की मतगणना एजेंटों के लिए पुस्तिका में कहा गया था, "किसी भी परिस्थिति में डाक मतपत्रों की गिनती को अंतिम रूप देने से पहले ईवीएम की गिनती के सभी राउंड के परिणाम घोषित नहीं किए जाने चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+