Exit Poll 2024 Result:इस एग्जिट पोल ने देश में बना दी इंडिया गठबंधन की सरकार! जानिए NDA को मिलीं कितनी सीटें?
Lok Sabha Election Exit Poll 2024 Result: शनिवार शाम आए एग्जिट पोल ने इंडिया अलायंस के खेमे में खलबली पैदा कर दी है, अधिकांश सर्वे में मोदी सरकार की वापसी बताई गई है, जिसके बाद विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने एग्जिट पोल और न्यूज चैनलों पर उंगली उठाई है।
वो कह रहे हैं कि ये पोल फर्जी हैं और चुनावी नतीजे ठीक इससे उलट होंगे और इस बार मोदी सरकार की वापसी तय है।खैर सरकार किसकी बनेगी ये तो 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा लेकर इससे पहले एक एग्जिट पोल ऐसा है जिसने देश में इस बार INDIA गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

यूट्यूब चैनल DB Live के एग्जिट पोल में कहा गया है कि देश में इस बार इंडिया गठबंधन ही सरकार बना रहा है और एनडीए हार रहा है। इस एग्जिट पोल में सीधे तौर पर बोला गया है कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के एक होने से भाजपा के गढ़ में ही उसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
INDIA गठबंधन 260-290 सीटें मिलने का अनुमान
DB Live के मुताबिक INDIA गठबंधन को 260-290 सीटें मिलने का अनुमान है और वो आसानी से सरकार बना सकती है। एनडीए को सबसे बड़ा नुकसान यूपी में है, जहां उसे 46-48 सीटें मिल रही हैं और INDIA गठबंधन को 32-34 सीटें मिलती दिख रही हैं।
दिल्ली में आप -कांग्रेस के गठबंधन को 3-5 सीटें मिलेंगी!
तो वहीं बंगाल में टीएमसी को 26-28 सीटें जबकि बीजेपी को 11-13 सीटें मिल रही हैं तो वहीं दिल्ली में आप -कांग्रेस के गठबंधन को 3-5 सीटें मिलेंगी तो वहीं NDA को 2-4 सीटें यहां हासिल हो रही हैं।
कर्नाटक में NDA को नुकसान, बिहार में भी होंगी सीटें कम
तो वहीं बिहार में NDA को 14-16 सीटें और INDIA गठबंधन को 4-26 सीटें मिल रही हैं, कर्नाटक में NDA 8-10 सीटों पर सिमट रहा है तो INDIA गठबंधन को 18-20 सीटें मिलने का अनुमान है, महाराष्ट्र में भी nda को 18-20 सीटें और इंडिया गठबंधन को 28-30 सीटें मिलती दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications