Lok Sabha: 'नशे में धुत लोगों ने कार रोकी और गो बैक के नारे लगाए', अधीर रंजन चौधरी ने लगाया TMC पर आरोप
Lok Sabha Election: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की कार को उनके लोकसभा क्षेत्र बहरामपुर में शनिवार को रोका गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अज्ञात युवकों के एक समूह ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ वापस जाओ के नारे भी लगाए।
दरअसल, अधीर रंजन चौधरी जब अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। तभी अचानक अज्ञात युवकों के एक ग्रुप ने उनकी कार को रोक लिया और गो बैक के नारे लगाए। अधीर रंजन चौधरी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि यह राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा पिछले साल के नागरिक चुनावों से शुरू की गई प्रथा है।

चौधरी ने मीडिया से कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि मुझे रोकने की एक चाल है। इसके पीछे स्थानीय टीएमसी का हाथ है। वे चाहते हैं कि लोग कांग्रेस पार्टी के लिए काम न करें। यह वही काम है, जो उन्होंने पिछले साल निकाय चुनावों के दौरान किया था।
उन्होंने दावा किया कि जब वह चुनाव प्रचार के बाद घर लौट रहे थे तो "नशे में" युवकों का एक समूह इस वाहन के सामने आ गया। "वे चिल्ला रहे थे- वापस जाओ, वापस जाओ!! मैं रुका और उनसे पूछा कि उनकी शिकायतें क्या हैं? प्रारंभ में, केवल एक व्यक्ति वहां था, लेकिन फिर कई अन्य लोग उसके साथ जुड़ गए। मुझे एहसास हुआ कि यह टीएमसी द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन, वे मुझे इस तरह से नहीं रोक पाएंगे। चौधरी ने कहा कि उन्होंने मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित किया और उनसे हस्तक्षेप की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications