Lok Sabha Polls: '150 सीटों पर सिमटेगी BJP', राहुल गांधी का दावा, जानें क्या बोले अखिलेश?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक ज्वाइंट मीडिया कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल इंडिया के पक्ष में मजबूत लहर है और बीजेपी 150 सीटों तक सीमित जाएगी।
राहुल ने कहा कि मैं सीटों की भविष्यवाणी नहीं करता। 15-20 दिन पहले मैं सोच रहा था कि बीजेपी लगभग 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें मिलेंगी। हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि हम सुधार कर रहे हैं। हमारे पास बहुत कुछ है। उत्तर प्रदेश में मजबूत गठबंधन और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

खास बात यह है कि उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड शो के दौरान दावा किया कि बीजेपी गड़बड़ी न करे तो, 180 सीट पाना भी मुश्किल हो जाएगा।
वहीं, मीडिया ने जब राहुल से पूछा गया कि क्या वह अमेठी या रायबरेली से आम चुनाव लड़ेंगे? राहुल गांधी ने कहा कि यह बीजेपी का सवाल है। मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) फैसले सीईसी द्वारा लिया जाता है।
'हमारा पहला काम होगा रोजगार को मजबूत करना'
चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए, गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों में, पीएम मोदी ने नोटबंदी, गलत जीएसटी लागू करके और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार सृजन की प्रणाली को कम कर दिया है। पहला काम फिर से रोजगार को मजबूत करना है और उसके लिए हमने अपने घोषणापत्र में 23 विचार दिए हैं।
हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे प्रशिक्षण होगा और हम युवाओं के बैंक खातों में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा करेंगे और हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं। हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनाएंगे।
अखिलेश और राहुल की एक ही वाणी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की भावना को समाजवादी पार्टी प्रमुख ने भी दोहराया, जिन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक लोगों के लिए एक आशा बनकर उभरा है। इंडिया गठबंधन चुनाव में नई उम्मीद है और जैसा कि राहुल ने कहा कि उनके घोषणापत्र में कई चीजें हैं, जिससे गरीबी को खत्म किया जा सकता है।
अखिलेश ने कहा कि मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जिस दिन हमारे देश के किसान खुशहाल हो जाएंगे। जिस दिन देश के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलना शुरू हो जाएगा, मैं समझता हूं कि सभी राजनीतिक दल और विशेष रूप से जो इंडिया गठबंधन के साथी हैं, वे कह रहे हैं कि हम एमएसपी देंगे और जिस दिन भारत सरकार किसानों की आय बढ़ाएगी। गरीबी दूर हो जाएगी।
क्या इस बार कारगर होगी 'यूपी के लड़कों' की जोड़ी?
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन में केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों ने 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान 'यूपी के लड़के' के बैनर तले गठबंधन किया था। हालांकि, वह गठबंधन कोई प्रभाव डालने में विफल रहा और बीजेपी ने 325 सीटों के साथ तीन-चौथाई बहुमत से चुनाव जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications