Lok Sabha Polls: पुरी से जय नारायण पटनायक अब कांग्रेस के नए उम्मीदवार, मोहंती ने टिकट लौटाने के गिनाए कारण

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। अब 5 अन्य चरणों के मतदान पर सभी राजनीतिक दल का ध्यान केंद्रित है। इसी कड़ी में, पुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने उम्मीदवार के रूप में जय नारायण पटनायक (सुचरिता मोहंती के स्थान पर) की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

सुचरिता मोहंती द्वारा अपना लोकसभा टिकट लौटाने के कुछ ही घंटों बाद, कांग्रेस ने शनिवार को उनकी जगह जय नारायण पटनायक को अपना नया उम्मीदवार बनाया। शनिवार देर रात जारी एक प्रेस बयान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पटनायक की उम्मीदवारी को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी है।

Mallikarjun Kharge

मोहंती ने टिकट लौटाने के गिनाए कारण
यह घटनाक्रम तब सामने आया,जब मोहंती ने घोषणा की कि पार्टी द्वारा फंडिंग से इनकार के कारण उन्होंने कांग्रेस का टिकट वापस कर दिया है। मोहंती ने बताया कि मैंने टिकट वापस कर दिया है, क्योंकि पार्टी मुझे फंड देने में सक्षम नहीं थी। उन्होंने एक और कारण बताया कि पार्टी ने पुरी लोकसभा क्षेत्र के तहत सात विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ पर 'कमजोर' उम्मीदवार उतारे हैं।

दूसरा कारण यह है कि सात विधानसभा क्षेत्रों की कुछ सीटों पर जीतने योग्य उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया है। इसके बदले कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट मिल गया। मैं इस तरह चुनाव नहीं लड़ सकती।

ओडिशा की हाई प्रोफाइल है पुरी
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। पुरी ओडिशा की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है, जहां बीजेपी ने अपने तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो बीजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+