Lok Sabha Polls: BJP पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, अमित शाह समेत इनपर FIR दर्ज
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मतदान के दो चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब आगामी 5 चरणों को लेकर सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोड़ लगाने में लगे हैं। इसी कड़ी में, चुनाव-प्रचार का सिलसिला बना हुआ है। लेकिन, इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए यह गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है।
चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के माधवी लता और अन्य बीजेपी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आइए जानते हैं आयोग को शिकायत में क्या कहा ?

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक शिकायत में, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के उपाध्यक्ष निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया कि 1 मई को लालदावाजा से सुधा टॉकीज तक बीजेपी की रैली के दौरान, कुछ नाबालिग बच्चे अमित शाह के साथ मंच पर थे।
Hyderabad, Telangana: Case registered against T Yaman Singh, BJP's Hyderabad candidate Madhavi Latha, Union Home Minister Amit Shah, state party chief G Kishan Reddy and party leader Raja Singh for violating guidelines of Election Commission during election campaigning.…
— ANI (@ANI) May 3, 2024
एफआईआर कॉपी पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया कि एक बच्चे को बीजेपी के प्रतीक के साथ देखा गया, यह चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। पोल पैनल को उनकी शिकायत के बाद, सीईओ ने इसे तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए शहर पुलिस को भेज दिया। जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार शाम 7 बजे मोगलपुरा पुलिस स्टेशन ने अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
इनपर भी दर्ज FIR
मामले में अन्य आरोपी व्यक्तियों में टी यमन सिंह और वरिष्ठ बीजेपी नेता किशन रेड्डी और विधायक टी राजा सिंह शामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications