Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election 2024: क्या राहुल गांधी रायबरेली-वायनाड का किला कर पाएंगे फतेह? जानिए Exit Poll के आंकड़े

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद हर किसी को अब नतीजों का इंतजार है। चुनाव आयोग 4 जून को नतीजों की घोषणा करेगा। ऐसे में नतीजों से पहले एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं उसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। तकरीबन हर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनती नजर आ रही है।

इस चुनाव में कई ऐसे बड़े चेहरे हैं जिनके परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस भी दो सीटों से चुनाव लड़ा है। वह केरल की वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश की रायबेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों सीटों पर क्या राहुल गांधी को जीत मिलेगी, यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

rahul gandhi

वायनाड सीट पर राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई के एनी राजा से है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यहां पर राहुल गांधी चुनाव जीत सकते हैं। इस सीट पर सीपीआई के एनी राजा और भाजपा के के सुरेंद्रन चुनाव हार सकते हैं।

पिछले चुनाव की बात करें तो 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड से जीत दर्ज की थी। उन्होने सीपीआई के पीपी सुनीर को 4.31 लाख वोटों से हराया था

यूपी की रायबरेली सीट पर मुकाबले की बात करें तो यहां राहुल गांधी की टक्कर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है जोकि मौजूदा यूपी सरकार में मंत्री हैं। यहां पर 20 मई को मतदान हुआ था और खुद राहुल गांधी मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर मुआयना करने पहुंचे थे।

रायबरेली में राहुल गांधी चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राहुल गांधी इस सीट पर जीत सकते हैं। रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां पर 2014 में पार्टी मोदी लहर को मात देने में कामयाब हुई थी।

रायबरेली में पिछले 72 वर्ष में 66 वर्ष कांग्रेस का पार्टी का सांसद रहा है। यहां फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू , सोनिया गांधी सांसद रह चुके हैं। इस बार सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंची है और उनकी जगह राहुल ने यहां चुनाव लड़ा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+