ममता बनर्जी ने 26 नए चेहरों को दिया लोकसभा टिकट, जानें कौन-कौन हैं ये प्रत्याशी, कई तो पहली बार लड़ेंगे चुनाव
TMC lok sabha election 2024: तृणमूल कांग्रेस ने आगमी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टीएमसी ने 42 बंगाल लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में 26 नए चेहरों को टिकट दिया है। ये वैसे प्रत्याशी हैं, जिसमें लगभग सभी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इन 26 नए लोगों में दो पूर्व क्रिकेटर, 5 फिल्मी सितारे हैं। 42 उम्मीदवारों में 16 मौजूदा सांसदों को फिर से टिकट दिया गया है। जिन चर्चित नामों का टिकट कटा है, उसमें बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती है।

TMC lok sabha candidate List: आइए जानें नए उम्मीदवार कौन-कौन से हैं?
- टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बरहामपुर से मैदान में उतारा है। इनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी हैं।
- टीएमसी ने एक्ट्रेस सायोनी घोष को एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की जगह जादवपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। हालांकि ये पहले आसनसोल दक्षिण सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।
- टीएमसी ने एक्ट्रेस रचना बनर्जी को हुगली लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट से फिलहाल भाजपा की लॉकेट चटर्जी सांसद हैं।
- नुसरत जहां का टिकट काटकर टीएमसी ने बशीरहाट से हाजी नुरुल इसलाम को प्रत्याशी बनाया गया है।
- बर्द्धमान-दुर्गापुर सीट से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को टिकट दिया है। हालांकि कीर्ति झा भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं, उन्होंने फिर भाजपा छोड़ टीएमसी ज्वाइन कर ली थी।
- मालदा उत्तर सीट से टीएमसी ने पूर्व आईपीएस प्रसून बनर्जी को टिकट दिया है। ये पश्चिम बंगाल कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
- टीएमसी ने घाटाल लोकसभा सीट से अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव को टिकट दिया है।
- इसके अलावा जॉयनगर से प्रतिमा मंडल, मेदिनीपुर से जून मालिया, उलुबेरिया से सजदा अहमद, बीरभूम से शताब्दी रॉय, बर्धमान पुरबा से डॉ शर्मिला सरकार, आरामबाग से मिताली बाग और बिष्णुपुर से सुजाता मंडल को टिकट दिया है, जो चर्चाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications