टिहरी लोकसभा: राजपुर विधायक से वन इंडिया ने पूछा क्या है माहौल,बोले-राम की कृपा से मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम
Tehri Lok Sabha ground report: उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है, ये जानने के लिए वन इंडिया की टीम देहरादून शहर के रेस कोर्स इलाके में पहुंची। जो कि टिहरी लोकसभा सीट के अंर्तगत आता है। वन इंडिया टीम की मुलाकात राजपुर सीट के विधायक खजानदास से हुई।

जो कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले घर घर तक भगवान राम के अक्षत पहुंचाने के लिए बनी टीम की कलश यात्रा में शामिल होने आए थे। विधायक खजानदास से लोकसभा चुनाव, राम मंदिर और टिहरी सीट पर माहौल क्या है। इन सभी मुद्दों पर एक्सक्लूसिव बातचीत की।
Recommended Video
रिपोर्टर- विधायक जी देहरादून में इस समय क्या माहौल है?
खजानदास, विधायक- इस समय पूरे देश की तरह देहरादून में भी उत्सव का माहौल है। सभी को 22 जनवरी का इंतजार है। जब भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। हमारे कार्यकर्ता अयोध्या के अक्षत को घर घर तक पहुंचा रहे हैं। हम सभी से 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट को भी धन्यवाद करते हैं और इस भव्य आयोजन के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। सभी राम भक्त इस समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंं।
रिपोर्टर- विधायक जी अयोध्या जा रहे हैं?
खजानदास, विधायक-जी बिल्कुल मैं भी अयोध्या जा रहा हूं।
रिपोर्टर-लोकसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है?
खजानदास, विधायक-माहौल भाजपा के अनुकूल है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारी पार्टी और संगठन हर बार चुनाव को लेकर पहले से ही तैयार रहती है। हमारी बूथ लेवल से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल सभी टीमें अपना काम कर रही हैं। जब भी इलेक्शन होगा, पांचों सीट भाजपा ही जीतेंगे।
रिपोर्टर-राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत भी हो रही है, क्या कहेंगे
खजानदास, विधायक-जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। कांग्रेस का जिस तरह से अभी पिक्चर सामने आ रही है। जो जानते हैं कि भगवान राम किसी एक के नहीं हैं, वो सहयोग कर रहे हैं। लेकिन सोनिया जी और कांग्रेस अध्यक्ष जी ने जिस तरह से आमंत्रण का तिरस्कार किया है। ये निदंनीय है। उनकी बुद्धि उन्हीं तक रहेगी और आने वाला समय मोदी जी का होगा। मोदी जी तीसरी बार देश के पीएम बनने जा रहे हैं।
रिपोर्टर-राम मंदिर के मुद्दे का फायदा क्या भाजपा को लोकसभा चुनाव में होगा
खजानदास, विधायक-हम भगवान राम पर आस्था रखते हैं। भगवान राम सबका भला करेंगे। सभी धर्मों के लिए भगवान राम को मानते हैं। हम राम की संतान हैं, इसलिए पूरा विश्वास है, हम दावे के साथ कह सकते हैं कि राम की कृपा से भाजपा आगे बढ़ रही है।
टिहरी सीट पर क्या माहौल है... राजपुर विधायक खजानदास से एक्सक्लूसिव बातचीत pic.twitter.com/Orp4Jw5go5
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 11, 2024












Click it and Unblock the Notifications